फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire raining from the sky, silence on the streets

आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर दिखा सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, silence on the streets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जून के पहले सप्ताह में गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन चढ़ने के बाद से शाम तक लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन में दुपहिया वाहन चालकों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। दोपहर में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही घट गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि नौ जून तक मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.3 व न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्र्दता सुबह 48 व दोपहर को 13 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 7.7 एमम रहा। हवा की औसत गति 1.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42.2 व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष तीन जून को अधिकतम तापमान 35.0 व न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed