फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fire on factory owner

ब्लास्ट मामले में फैक्टरी मालिक पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
fire on factory owner
पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में जान गंवाने वाले चार मजदूरों के शव का शुक्रवार को गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम हुआ, जिन्हें शनिवार को विमान द्वारा तमिलनाडु ले जाया जाएगा। इससे पहले करनाल से एंबुलेंस द्वारा चारों मजदूरों को ताबूत में रखकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। इधर, मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार घोघड़ीपुर गांव के समीप श्री फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में मंगलवार शाम धमाका हुआ था। हादसे में तमिलनाडु के मुर्गयापुरम विश्वनाथम शिवाकासी के कुमार आसमी (59) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तमिलनाडु के विलमपति वृधुनगर निवासी विजय कुमार (26) और तमिलनाडु के तुथूकुडी सुंदर राजापुरम निवासी विजय गणेश की बुधवार को और तमिलनाडु के विरूधूनगर के मुरुगियापुरम शिवाकाशी निवासी 27 वर्षीय पांडीसेलवाम ने वीरवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इन चारों का शुक्रवार को परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम हुआ है। वहीं परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक फरार, आज फरीदाबाद से आएगी टीम
हादसे के बाद से फैक्टरी मालिक सुंदर गुप्ता फरार है। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अलावा डीसी निशांत कुमार यादव द्वारा एसीयूटी नीरज कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम जांच में जुटी है। शुक्रवार को भी यह टीम फैक्टरी पहुंची थी, लेकिन ताला लगा देख बैरंग लौट आई। घरौंडा के डीएसपी जय सिंह के अनुसार, शनिवार को फरीदाबाद स्थित विस्फोटक विभाग की टीम भी जांच के लिए करनाल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed