फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Financier caught for charging interest on interest, sent to jail

Karnal News: ब्याज पर ब्याज लगाने पर फंसा फाइनेंसर, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Financier caught for charging interest on interest, sent to jail
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। लोगों को दिए ऋण पर ब्याज पर ब्याज लगाकर धोखाधड़ी करने वाले सोनीपत की स्टार फाइनेंस कंपनी के संचालक साहिल को पुलिस ने अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फाइनेंसर की ओर से पूरी रकम लेने के बाद मूलधन की आधी राशि बकाया दिखाई जाती थी। न देने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। अवैध वसूली के आरोप में घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में घरौंडा के वार्ड-10 निवासी राधेश्याम ने बताया कि 19 जनवरी को उनकी मुलाकात सोनीपत में स्टार फाइनेंस कंपनी के संचालक साहिल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने उनसे 20 हजार रुपये का ऋण लिया। आरोपी साहिल ने गारंटी के तौर पर उनसे एक्सिस बैंक का चेक लिया और चार हजार रुपये ब्याज के एडवांस में काटकर 16 हजार रुपये दे दिए। तय हुआ कि रोजाना 200 रुपये के हिसाब से 100 किस्त जमा कराएंगे। उनकी चार किस्त ही शेष रह गई थीं। इसके बावजूद आरोपी उनके घर पहुंचा और आठ हजार रुपये देने की मांग करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक किस्त टूटने पर करना होगा दोगुना भुगतान

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 20 प्रतिशत की ब्याज पर रुपये देता था। दिए जाने वाले ऋण में एडवांस में ही ब्याज काट लिया गया करता था। पीड़ित राधेश्याम का कहना है कि यदि कोई किस्त समय पर नहीं दी जाती तो उस दिन किस्त की राशि के बराबर 200 रुपये अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाता था। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि फाइनेंसर के खिलाफ केस दर्ज करके उसे तुरंत गिरफ्तार किया गया। बुधवार को अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। शिकायत दी है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।




फाइनेंसरों से तंग आकर पेंटर कर चुका आत्महत्या

निजी फाइनेंसरों के ब्याज और प्रताड़ना से लोग तंग हैं। छह अगस्त को असंध के पेंटर शिवकुमार (32) की बिहार जाकर विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। मौत के तीन दिन बाद शव लेकर असंध पहुंचे परिजन ने मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया। मृतक की मां की शिकायत पर तीन फाइनेंसरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोप है कि एक लाख रुपये के कर्ज पर काफी ब्याज वसूलने के बाद फाइनेंसरों ने उसकी घर के बाहर खड़ी कार जब्त की और प्रताड़ित भी किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed