फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   financier accused of harassment

फाइनेंसर पर प्रताड़ित करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
financier accused of harassment
गांधी नगर निवासी पूर्ण ने एक फाइनेंसर पर कर्ज वापस देने के बावजूद दुकान के कागजात, दो चैक व अन्य जरूरी दस्तावेज वापस नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर रामनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर गली नंबर एक निवासी पूर्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके बेटे तरुण व पुत्रवधू रोजी ने दुकान के कागजों को गिरवी रखकर ब्याज पर पैसे लिए थे। उन्होंने सारे पैसे वापस कर दिए। जब वे कागज वापस लेने गए तो जवाब मिला कि कागज जला दिए हैं। चार जुलाई को फाइनेंसर उनकी दुकान पर आया और दुकान खाली करने और जान से मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि फाइनेंसर जबरदस्ती उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहता है। छह जुलाई को उसने उसके बेटे व बहु को बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसका बेटा घर आया और बुधवार दोपहर बिना बताए अपना सामान, कपड़े इत्यादि लेकर बच्चों सहित कहीं चला गया है। बुजुर्ग ने बेटे-बहू की तलाश करने और उनकी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed