{"_id":"9d70c42a5716c98d6d6d2aeeed8433d7","slug":"fight-against-these-evils-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन बुराइयों के खिलाफ लड़ेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन बुराइयों के खिलाफ लड़ेंगी छात्राएं
अमर उजाला, करनाल
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का जिम्मा अब केवल पुरुषों के कंधों पर ही नहीं रहा। इन्हें दूर करने के लिए जिले की लड़कियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए यूथ वीरांगनाओं की छात्राओं ने मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम में लड़कियां न केवल बेटी बचाओ का संदेश देंगी बल्कि युवाओं को भी नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगी। इस कड़ी में गीता माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरावड़ी में यूथ वीरांगनाओं की ओर से जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर स्कूली छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या न करने, नशे की लत को जड़ से उखाड़ फेंकना और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शपथ दिलाई गई।
बच्चों को संबोधित करते हुए यूथ वीरांगनाएं समिति की वरिष्ठ सदस्य चैरी दत्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी लगातार नशे की गिरफ्त में पड़ती जा रहे हैं। जोकि देश के लिए घातक परिणाम है। चैरी दत्ता ने बताया कि नशे की लत सीधी मौत को खत है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर देश में फैली सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लें।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल प्रबधंक बालकिशन त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ती नशे की प्रवृति एक गंभीर समस्या है। नशे करने के लिए लोग चोरी जैसी घटना को भी अंजाम देते है। इसलिए हमें अधिक से अधिक नशे के खिलाफ जागरूक करने की जरूरत है।
वहीं, कन्या भ्रूण हत्या की शपथ दिलाते हुए अनु, रेणू, रींजू, मधु, सुमन, अंकिता, रीटा, सरोज, गीता व चैरी समेत यूथ वीरांगनाएं की छात्राओं ने कहा कि न तो कन्या भ्रूण हत्या करें और न ही आपने आसपास ऐसी निर्मम घटना होने दें। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक बालकिशन त्रिपाठी, सोनू त्रिपाठी, समाजसेवी पवन समेत सभी स्टाफ सदस्यों के अलावा स्कूली बच्चे मौजूद थे।