{"_id":"69445d19e999b3b5d200f3a1","slug":"fifth-accused-in-drug-smuggling-case-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-804567-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नशा तस्करी के मामले में पांचवां आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नशा तस्करी के मामले में पांचवां आरोपी काबू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने अवैध नशा तस्करी के एक मामले में पांचवें आरोपी को काबू कर लिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सुशील कुमार निवासी रज्जाक नगर, जिला शामली उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। इस मामले में इससे पहले चार आरोपी विकास सैनी, पवन कुमार, विजय व सुनील को 11 ग्राम स्मैक अवैध नशे की तस्करी के आरोप में काबू किया गया था। इन आरोपियों के विरुद्ध थाना मधुबन में दिनांक 11 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर गहन पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कराया गया है।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से की गई गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे उक्त अवैध नशा अपने अन्य साथी आरोपी सुशील कुमार से खरीद कर आगे सप्लाई करने के उद्देश्य से लाए थे। इसी खुलासे के आधार पर जांच इकाई द्वारा आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अवैध नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।