फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   father fir on son, daughter in law died

पिता ने बेटे पर चलाई गोली, बहू को लगी-मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
father fir on son, daughter in law died
सदर थाना क्षेत्र के गांव डबरी में बाप-बेटे के झगड़े में चली गोली से बहू की मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे हुई। गोली कांड के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

किसी बात पर बाप महेंद्र सिंह और बेटे अमरजीत में झगड़ा इस कदर बढ़ा कि गुस्से में आकर पिता ने बेटे पर ही बदूंक तान दी। इतना ही नहीं बंदूक का ट्रिगर दबा दिया। बंदूक से गोली निकली तो पति के बचाव में पत्नी कुलविंदर कौर (45) आगे आ गई। नतीजतन गोली उसे लग गई। बताते हैं कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, रात को गोलियों की आवाज सुनकर निवर्तमान सरपंच सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि महेंद्र का परिवार बहुत अच्छा परिवार है। इसके पास करीब चार एकड़ जमीन है। परिवार के पास लाइसेंसी रायफल भी है। इससे ही गोलियां चली हैं। पड़ोसी सुखा सिंह ने बताया कि वह टीवी देख रहा था, उसे गोलियां चलने की आवाज आई तो वह महेंद्र सिंह के घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पुत्रवधू का शव घर में पड़ा था। उधर, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने देर रात तक हत्यारोपी महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल बाद आई थी खुशियां
-गांव के सरपंच लाडी ने बताया कि महेंद्र सिंह के घर में 20 साल बाद पोते के रूप में खुशियां आई थी। अमरजीत और उसकी पत्नी कुलविंदर कौर बेटे की होने पर काफी खुश थे। उनका डेढ़ साल का बेटा है, लेकिन उस मासूम बेटे को क्या पता था कि डेढ़ साल में ही उसके सर से मां का उठ जाएगा चला जाएगा।

गांव डबरी में गोली लगने से एक महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि पिता महेंद्र सिंह ने अपने बेटे पर गोली चलाई थी। इस बीच पुत्रवधू बीच में आ गई और उसके पेट में गोली लगी हैं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में ले लिया है।
-बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed