फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fast food is hindering children's growth and also affecting their height.

Karnal News: फास्ट फूड से रुक रहा बच्चों का विकास, लंबाई पर भी असर

Mon, 05 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 05 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fast food is hindering children's growth and also affecting their height.
डॉ. सौभाग्य कौ​शिक
करनाल। फास्ट फूड का बढ़ता चलन बच्चों की सेहत और शारीरिक विकास पर सीधा असर डालने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में रोजाना 60 से 70 अभिभावक कई समस्याओं के साथ-साथ बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए सही पोषण के लिए सलाह लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरजीत मंधाना ने बताया कि बच्चों की हाइट रुकने के पीछे कई कारण होते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण पोषण की कमी होती है। आज के समय में बच्चे घर के संतुलित भोजन की जगह फास्ट फूड को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और जरूरी विटामिन पर्याप्त मात्रा में नहीं होते।
विज्ञापन

डॉ. मंधाना के अनुसार, केवल खानपान ही नहीं बल्कि माता-पिता की हाइट, नींद की कमी, आनुवांशिक कारण और शारीरिक गतिविधियों का अभाव भी बच्चों की लंबाई पर असर डालता है। देर रात तक मोबाइल या टीवी देखने से बच्चों की नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे ग्रोथ हार्मोन का स्राव प्रभावित होता है। खेलकूद और खुले में दौड़-भाग कम होने से हड्डियों और मांसपेशियों का विकास ठीक से नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दूध, हरी सब्जियों, फल और दालों से दूरी बना रहे बच्चे
बाल रोग ओपीडी में आने वाले अधिकांश मामलों में देखा जा रहा है कि बच्चे दूध, दही, हरी सब्जियां, फल और दालों से दूरी बना रहे हैं। लेकिन रोजाना यही संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधि बच्चों की हाइट बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है जिससे बच्चा दूर होता जा रहा है। डॉ. मंधाना ने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें, घर का ताजा और पौष्टिक भोजन दें।

खाने में करें शामिलप्रोटीन : मूंग, चना, राजमा, पनीर, सोयाबीन, नट्स और सीड्स।
कैल्शियम और विटामिन डी : दूध, दही, पनीर, पालक, मेथी और धूप।
जिंक और मैग्निशियम : बादाम, अखरोट, अलसी, विटामिन ए के लिए गाजर

ये है जरूरी
सुनिश्चित करें कि बच्चे को हर तरह के पोषक तत्व मिलें
रोजाना कम से कम 1-2 घंटे खेलने के लिए प्रेरित करें
अच्छी नींद बच्चों के विकास में मदद करती है
सुबह की हल्की धूप विटामिन डी के लिए फायदेमंद है


उम्र के अनुसार इतनी होनी चाहिए औसत लंबाई
उम्र लड़के लड़कियां |
1 साल 75-76 सेमी 74-75 सेमी

3 साल 95-96 सेमी 94-95 सेमी

5 साल 109-110 सेमी 108-109 सेमी

7 साल 120-122 सेमी 119-121 सेमी

10 साल 137-138 सेमी 138-140 सेमी

13 साल 156-160 सेमी 150-155 सेमी

16 साल 168-172 सेमी 158-162 सेमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed