फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers blocked the road for two hours over a delay in gate passes.

Karnal News: गेट पास में देरी पर किसानों ने दो घंटे लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road for two hours over a delay in gate passes.
इंद्री जाम के दौरान किसानों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। इंद्री अनाज मंडी में गेट पास काटने में देरी से नाराज किसानों ने बुधवार को करनाल-यमुनानगर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। गेट नंबर-3 पर सुबह 4 बजे से किसानों ने कतार लगा रखी थी। सुबह 8 बजे तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो नाराज किसानों ने जाम लगा दिया। सुबह करीब 10 बजे तक विरोध जताया। दो घंटे तक जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
किसानों ने बताया कि उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। जब जाम लगा तो सूचना मिलने पर इंद्री पुलिस और मार्केट कमेटी सचिव अमित मौके पर पहुंचे। किसानों से बातचीत के बाद गेट पास काटने की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिसके बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन

इंद्री थाना पुलिस टीम के प्रभारी सुभाष ने बताया कि जाम खुलवा दिया गया है और मंडी में गेट पास काटने की प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है।
कर्मचारी बीमार होने से प्रभावित हुई व्यवस्था
मार्केट कमेटी सचिव अमित ने बताया कि गेट नंबर-3 पर तैनात कर्मचारी के बीमार होने के कारण कुछ समय के लिए व्यवस्था प्रभावित हुई थी। अस्थायी तौर पर दो कर्मचारियों की तैनाती कर गेट पास काटने का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed