{"_id":"5793b1274f1c1b7a41c4cf76","slug":"farmer-suicide-in-debt-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्ज में दबे किसान ने की आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्ज में दबे किसान ने की आत्महत्या
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
जहर खाकर जान देने की कोशिश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल असंध के गांव खेड़ीशर्फअली में बैंक के कर्ज से परेशान और फसल खराब होने पर एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। किसान बैंक का लोन चुुकाने में समर्थ नहीं था। इसलिए वह परेशान रहता था। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेेज एवं अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक गुरदीप सिंह के बेटे रेशम सिंह ने बताया कि उसके पिता गुरदीप (80) वासी खेड़ीशर्फअली ने बैंक के कर्ज से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने बताया कि उसके पिता ने बैंक से फरवरी माह में छह लाख पचास हजार का लोन लेकर अपनी छोटी बेटी की शादी की थी। पहले खेत में गेहूं की फसल खराब हो गई और अब धान की फसल लगाई तो बिना पानी और बरसात के वह भी सूख गई। इससे परेशान होकर और कर्ज न चुकाने के कारण किसान ने शुक्रवार सुबह 10 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे किसान की हालत बिगड़ गई। किसान को करनाल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को ही किसान की मौत हो गई। किसान के बेटे ने बताया कि उसका परिवार बैंक का लोन चुकाने में असमर्थ है। इसी से परेशान होकर उसके पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि किसान ने बैंक कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।