फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   farmer protest due to not lifting of wheat

गेहूं उठान न होने से गुस्साए आढ़तियों-किसानों ने चार घंटे किया हाईवे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
farmer protest due to not lifting of wheat
इंद्री करनाल यमुनागर स्टेट हाइवे पर धरना देते किसान।
अनाज मंडी में गेहूं उठान नहीं होने से नाराज आढ़तियों और किसानों ने करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ाकर जाम लगा दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर यातायात सुचारु करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं उठान नहीं होने से किसानों और आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से परेशान आढ़ती और किसानों का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया। नाराज लोगों ने पहले एसडीएम सुमित सिहाग को बारदाने और उठान की समस्या से अवगत करवाया। समाधान नहीं होने पर 11.45 बजे आढ़तियों, किसानों और भाकियू ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। मंडी अधिकारियों ने मौके पर पहुंच उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने जाम नहीं खोला। करीब तीन बजे एसडीएम सुमित सिहाग धरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम खोला गया। एसडीएम का कहना है कि लिफ्टिंग की समस्या को देखते हुए तीन अतिरिक्त परचेज सेंटर बनाए जाएंगे और कल से मंडी में सुचारु रूप से गेट पास भी काटे जाएंगे। हाईवे पर जाम लगाने के बाद इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को डायवर्ट किया। मौके पर आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सतपाल बैरागी, जय प्रकाश बंसल, ऋषिपाल खेड़ा, किसान नेता रामपाल चहल, देवी सिंह सहित काफी संख्या में किसान व आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन

बयाना सब यार्ड में किसानों ने कमेटी कार्यालय में जड़ा ताला
इधर उठान नहीं होने व बारदाना नहीं मिलने से बयाना सब यार्ड में भी किसानों व आढ़तियों ने गुस्से का इजहार किया। मार्केट कमेटी कार्यालय व मंडी के गेट का ताला जड़ दिया। इसके बाद सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस व मंडी अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद शाम को किसान व आढ़ती धरने से उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर फर्जी तरीके से दिखाई जा रही गाड़ियां
-मंडी प्रधान सतपाल बैरागी का कहना है कि लिफ्टिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। ट्रांसपोर्टर ने पोर्टल पर 47 गाड़ियां दिखाई है जबकि मंडी में केवल 11 से 12 गाड़ियां हीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed