फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer organizations threw power for Mahapanchayat

महापंचायत के लिए किसान संगठनों ने झोंकी ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer organizations threw power for Mahapanchayat
करनाल। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर होने वाली महापंचायत के लिए किसानों संगठनों ने ताकत झोंक दी है। एक दिन पहले कैथल, यमुनानगर सहित अन्य जिलों से हजारों की संख्या में किसान महापंचायत के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों में रवाना हुए। वहीं पानीपत, अंबाला और करनाल से आज किसान रवाना होंगे। दूसरी ओर भारतीय किसान संघ की ओर से कृषि कानूनों के विरोध में आठ सितंबर को देश में 550 जगहों पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

कैथल से शनिवार को 200 से अधिक वाहनों में हजारों किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए। गुहला-चीका, सीवन, कलायत, कैथल, राजौंद, पूंडरी क्षेत्रों से काफी संख्या में किसान पहुंचे थे। भाकियू के जिला अध्यक्ष होशियार गिल ने बताया कि शनिवार को लगभग 200 गाड़ियां निकल चुकी हैं। इसके अलावा रविवार की सुबह अलग-अलग जगहों से लगभग 500 से अधिक गाड़ियां मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

वहीं यमुनानगर से भी सैकड़ों की संख्या में किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए। भाकियू टिकैत गुट के प्रधान सुभाष गुर्जर व चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदयानी ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे कलानौर पर सभी किसान इकट्ठे होंगे और वहां से जुलूस की शक्ल में रवाना होंगे। उन्होंने दावा किया कि यमुनानगर से कुल दो से ढाई हजार किसान मुज्जफरनगर किसान महापंचायत में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत से 30 हजार से ज्यादा की संख्या में किसानों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए रविवार की सुबह तीन गुट अलग-अलग किसानों को लेकर रवाना होंगे। दावों के मुताबिक चढूनी गुट से 10 हजार और मान गुट से 15 हजार किसान रवाना होंगे। इसके साथ ही मलिक खाप की ओर से 20 कार और 20 बसों से किसान महापंचायत में जाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने कहा कि रविवार सुबह 5 बजे मुजफ्फरनगर की ओर कूच किया जाएगा, ताकि ज्यादा जाम का सामना न करना पड़े। भारतीय किसान यूनियन मान ग्रुप के सोनू मालपुरिया का कहना है कि वह जिले के 15 हजार किसानों के साथ मुजफ्फरनगर यात्रा में शामिल होंगे।
इसके अलावा करनाल से काफी संख्या में वाहन रवाना हो गए, जबकि शेष किसान देर रात और फिर सुबह मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे। भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह मान ने कहा कि करनाल का कोई गांव अछूता नहीं है। हर गांव से किसान अपने वाहन से महापंचायत में पहुंचेगा।
भाकियू के जिला प्रधान मलकीत सिंह का दावा है कि अंबाला से करीब 10 हजार किसान महापंचायत में कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि सात हजार किसानों ने इसके लिए स्वेच्छा से नाम दर्ज कराए हैं, जबकि इसके अलावा भी काफी संख्या में किसान कूच करेंगे।

दूसरी ओर कैथल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य ने बताया कि आठ सितंबर को किसान संघ तीनों कृषि कानूनों के विरोध में देशभर में 550 जगह पर धरने व प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed