{"_id":"690a552398868833af0b15ab","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-karnal-news-c-18-knl1008-773747-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
Wed, 05 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। डेरा फत्तू वाला के नजदीक देर रात ड्रेन पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पुलिया से नीचे गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान किसान रामकेश वासी मुआना जिला जींद के रूप में हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर असंध के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई रामजुआरी ने बताया कि उसका भाई असंध अनाज मंडी में धान बेचने के लिए आया था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह पुलिया से नीचे गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह पुलिया बहुत ही खतरनाक है। यहां पर मोड़ है, रास्ता तंग है और दोनों साइड में किसी प्रकार की कोई रेलिंग भी नहीं है, जिस कारण यहां हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद