फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   farmer again started dharna in bastara and punot toll

किसानों ने धरना व टोल फ्री आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
farmer again started dharna in bastara and punot toll
कृषि कानूनों के खिलाफ बसताड़ा और प्यौंत टोल प्लाजा पर खत्म किए धरने किसानों ने एक दिन बाद वीरवार को फिर से जमा दिए हैं। किसानों ने साफ एलान कर दिया है कि जब उनके किसान नेताओं का आदेश नहीं होगा, तब तक वे लोग धरनों से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों ने कहा कि तीनों कृषि कानून निरस्त होने तक उनका टोल फ्री आंदोलन और धरना जारी रहेगा। शुक्रवार को दोपहर बाद किसानों ने टोल पर लंगर भी फिर से चालू कर दिया। उनके अनुसार शुक्रवार से बसताड़ा टोल प्लाजा व प्यौंत टोल प्लाजा पर धरना देकर टोल फ्री कराया जाएगा। यहां धरना स्थलों से बुधवार को लंगर सेवा भी बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

उधर, घरौंडा कस्बे में वीरवार सुबह भी प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली के सिंघु बार्डर से पंजाब व उत्तरी हरियाणा के जिलों में किसानों के ट्रैक्टर दिनभर वापस लौटते रहे। जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम पूजा भारती व तहसीलदार रमेश अरोड़ा दिनभर हाइवे पर डटे रहे। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने नेशनल हाइवे पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन

किसानों ने दीप सिद्धू का पुतला फूंका, प्रशासन का शांति मार्च
घरौंडा (करनाल)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बसताड़ा टोल टैक्स प्लाजा पर दिल्ली से लौटे किसानों ने वीरवार को फिर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। दोपहर को किसान नेता टोल पर पहुंचे और दीप सिद्धू के सिर दिल्ली हिंसा का ठीकरा फोड़ते हुए उसका पुतला फूंक नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने कहा कि तीनों कृषि कानून रद्द होने तक उनका शांतिपूर्वक धरना व टोल फ्री आंदोलन जारी रहेगा। दोपहर बाद प्लाजा पर चाय-पानी व लंगर चालू कर दिया गया। उधर, प्रशासन की ओर से वीरवार को दूसरी बार मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया गया। बाजार में स्थिति सामान्य रही। करनाल-जींद स्टेट हाइवे स्थित प्यौंत टोल प्लाजा पर दूसरे दिन किसान धरने पर नहीं पहुंचे। किसानों ने इस टोल प्लाजा पर भी शुक्रवार से आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरा दिन दिल्ली सिंघू बार्डर से पंजाब व उत्तर हरियाणा के जिलों में वापस लौट रहे किसानों के ट्रैक्टर फर्राटे भरते रहे। किसानों के ट्रैक्टर की संख्या कम रही। इसलिए यातायात सामान्य स्थिति में रहा। केवल कुछ किसानों के ट्रैक्टर लंगर स्थलों पर रुके लेकिन बाद में वह भी आगे बढ़ गए। बसताड़ा टोल पर रुके किसानों ने लंगर बंद होने पर एतराज जताया। किसान नेताओं ने मौके पर तैनात एसडीएम पूजा भारती से बातचीत की। उधर, मौके पर वाटर कैनन, वज्र वाहन व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
किसानों ने बनाई आगामी रणनीति
असंध। नेशनल हाइवे 709-ए करनाल-जींद स्थित प्यौंत टोल प्लाजा पर दोबारा आज से किसान संयुक्त मोर्चा की ओर से धरना और लंगर शुरू किया जाएगा। इसके लिए मोर्चा के किसानों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में दोबारा से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की योजना बनाई। किसान नेता जोगिंद्र झींडा ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा के दीप सिद्दू जैसे एजेंटों के कारण न तो आंदोलन समाप्त होगा और न ही भाईचारा टूटने दिया जाएगा। पहले भी संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर धरना समाप्त किया था और मोर्चा के आदेश पर ही दोबारा चालू कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम को 4.40 बजे किसानों ने संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन वीरवार सुबह ही किसानों को दिल्ली से दोबारा सभी टोल पर धरने चालू किए जाने का संदेश मिला। इस पर किसान नेताओं ने असंध में बैठक का आयोजन करके रणनीति तैैयार की। उसी अनुसार आज सुबह किसान धरना चालू करने के लिए टोल पर पहुंचेंगे। बैठक में किसान नेता बलविंद्र सिंह, बावा सिंह, नाजर सिंह, बलबीर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed