{"_id":"6038103b8ebc3ee8f7661130","slug":"facebook-live-at-night-and-dead-body-find-in-mornig-karnal-news-knl622679170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को फेसबुक पर लाइव आया, सुबह मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को फेसबुक पर लाइव आया, सुबह मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुटेल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्राथमिक जांच में हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। लेकिन परिजनों ने सड़क हादसे में युवक की मौत की शिकायत पुलिस को दी है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार रात करीब दो बजे कुटेल निवासी 26 वर्षीय रोहित फेसबुक पर लाइव हुआ था। उस समय युवक किसी परिचित के साथ कार में था। उनके हाथ में शराब की बोतलें थी और गानों पर मस्ती हो रही थी। वीरवार सुबह रोहित का शव गांव के मोड़ पर ही मिला। सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के चाचा सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि जिस तरह से रोहित के शरीर पर चोटों के निशान हैं प्रतीत होता है कि किसी तेज रफ्तार वाहन से हादसे में उसकी मौत हुई है।
घर का बुझा चिराग, चार माह पहले हुई थी शादी
रोहित परिवार का इकलौता वारिस था। जिसकी मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया। करीब चार माह पहले उसकी शादी हुई थी। गांव की राइस मिल की लैब में ही वह कुछ साल से नौकरी करता था। पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक रोहित के सिर और टांगों पर भी चोट हैं। सड़क पर घसीटने के निशान हैं। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि रोहित की हत्या की गई है। रात को रोहित अपने किसी दोस्त के साथ फेसबुक पर लाइव हुआ था। उसे गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं पहचानता।
-संदीप कुमार, सरपंच
कुटेल गांव में रोहित का शव संदिग्ध हालात में मिला है। जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे। फेसबुक पर जो व्यक्ति रोहित के साथ लाइव था, उसकी डिटेल के लिए साइबर सेल को लिखा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-प्रदीप कुमार, जांच अधिकारी, थाना मधुबन