फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Face got damaged due to surgery, order to refund fees

Karnal News: सर्जरी से चेहरा हुआ खराब, फीस वापस करने का आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Face got damaged due to surgery, order to refund fees
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की अर्बन स्टेट निवासी एक महिला ने अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए एक सर्जरी कराई। ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली के एक डॉक्टर ने सर्जरी की लेकिन चेहरा सुंदर होने की बजाय और खराब हो गया। सर्जरी की फीस एक लाख 17 हजार 500 रुपये वापस मांगे तो अस्पताल ने मना कर दिया। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग पहुंचा तो न्यायालय ने पूरी फीस वापस करने के साथ साथ 50 हजार रुपये का हर्जाना और 11 हजार रुपये का खर्च भी याची को देने का आदेश दिया है।
करनाल के सेक्टर-8 निवासी प्रेरणा ने नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित एक अस्पताल में 29 जून 2024 को एंटी एजिंग सर्जरी कराई थी। डॉ. अभिषेक हेमलता ने सर्जरी की थी। सर्जरी में चेहरे को और सुंदर बनाया जाना था लेकिन चेहरा और खराब लगने लगा। महिला ने अस्पताल के प्रति नाराजगी जताई और अपने पैसे वापस मांगे। अस्पताल प्रबंधन ने पैसे वापस नहीं किए।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने करनाल में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में वाद दायर किया। आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह, सदस्य नीरू अग्रवाल व सर्वजीत कौर ने मामले की सुनवाई की। उपभोक्ता न्यायालय ने 22 अगस्त को अस्पताल को पूरी फीस एक लाख 17 हजार 500 रुपये वापस करने के आदेश दिया। इसके साथ साथ 50 हजार रुपये हर्जाना और 11 हजार रुपये व्यय भी याची को देने का आदेश अस्पताल प्रबंधन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये किया जाता है
एंटी-एजिंग सर्जरी सौंदर्य बढ़ाने के लिए कराई जाती है। उद्देश्य उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम करना और व्यक्ति के स्वरूप को बेहतर बनाना है। इसमें फेसलिफ्ट, आईलिफ्ट (ब्लेफेरोप्लास्टी), और नेकलिफ्ट जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं, जो ढीली त्वचा को कसती हैं, झुर्रियों को कम करती हैं और चेहरे को अधिक युवा रूप देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed