फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Exchange of fire between drug traffickers and the police

Karnal News: नशा तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Exchange of fire between drug traffickers and the police
शाहाबाद। पुलिस द्वारा बरामद की गई आरोपियों की कार। संवाद
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। नशा तस्करी के आरोपियों व पुलिस के बीच सोमवार देर शाम को मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। कार से करीब 200 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिदू ने बताया कि चौकी प्रभारी मांगे राम को सूचना मिली थी कि कार में सवार होकर दो युवक एनडीपीएस का सामान लेकर सप्लाई के लिए जाएंगे। सूचना पर मांगे राम टीम के साथ गांव जंधेड़ी रोड पर पहुंची तो कार में कंडक्टर साइड में बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी दो फायर किए गए। आरोपी की ओर से किए गए फायर में एचसी सार्जेंट बाल-बाल बचा है। फायर करने वाला आरोपी तत्काल मौके से खेतों के रास्ते फरार हो गया जबकि कार चालक को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

-------------------
तहसीलदार की मौजूदगी में ली तलाशी
तहसीलदार की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई, जिसमें से 200 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी चालक की पहचान गांव जंधेड़ी के ही गौरव के रूप में हुई जबकि फरार हुआ आरोपी कैथल का बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी पर पहले भी कईं मामले दर्ज हैं। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

शाहाबाद। पुलिस द्वारा बरामद की गई आरोपियों की कार। संवाद

शाहाबाद। पुलिस द्वारा बरामद की गई आरोपियों की कार। संवाद

शाहाबाद। पुलिस द्वारा बरामद की गई आरोपियों की कार। संवाद

शाहाबाद। पुलिस द्वारा बरामद की गई आरोपियों की कार। संवाद

शाहाबाद। पुलिस द्वारा बरामद की गई आरोपियों की कार। संवाद

शाहाबाद। पुलिस द्वारा बरामद की गई आरोपियों की कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed