{"_id":"61a7e1a3f8d1ce61b515b1ab","slug":"exam-for-admission-on-5-december-karnal-news-knl91411245","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : पांच को होगी प्रवेश परीक्षा, निजी स्कूल के विद्यार्थी ही लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : पांच को होगी प्रवेश परीक्षा, निजी स्कूल के विद्यार्थी ही लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नियम 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों मे निशुल्क दाखिले के लिए पांच दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, जो निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। जबकि सरकारी स्कूलों से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पिछली कक्षा के परीक्षा परिणाम के आधार पर ही नियम के तहत दाखिला मिलेगा।
परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशालय ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा दूसरी से 9वीं तक दाखिले के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। चालू सत्र में शेड्यूल जारी होने के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं में इस बार दाखिले नहीं दिए जाएंगे। वहीं 11वीं कक्षा में दाखिला भी कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर मिलेगा। ऐसे में इस कक्षा में दाखिले के लिए भी कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होगी। इधर विद्यार्थी भी प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं।
आज रोल नंबर और केंद्र की सूची बीईओ कार्यालय पर लगेगी
जिले के सभी छह खंडों के 361 स्कूलों में कक्षा दूसरी से 12वीं तक की कुल 10259 सीटें हैं, जहां दाखिले के लिए महज 4032 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। यानी सीटों से आधी संख्या में विद्यार्थी ही दाखिले की दौड़ में हैं। विभाग की ओर से आज सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) कार्यालय पर विद्यार्थियों के रोल नंबर और किस केंद्र में परीक्षा होगी, इसकी सूची जारी की जाएगी। यहां विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
आवेदन पत्र ही होगा प्रवेश पत्र
आवेदन पत्र को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के रूप में माना जाएगा। 10 अंकों की आवेदन पंजीकरण संख्या छात्र का रोल नंबर होगा। छात्रों को परीक्षा से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। छात्र को अपने पंजीकरण फार्म की एक प्रति साथ लानी होगी, जो पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए जरूरी निर्देश
- वैध फोटो, आईडी प्रूफ, आधार कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड, पंजीकरण फार्म की एक प्रति, परीक्षा के लिए पेंसिल, ब्लू पेन परीक्षा के लिए साथ लाना होगा।
- छात्र परीक्षा के दौरान अपने साथ मोबाइल या कोई अन्य उपकरण नहीं रख सकते हैं। यदि वे ऐसा कोई उपकरण लाते हैं तो उन्हें परीक्षा से पहले जमा कराना होगा।
- छात्र परीक्षा के दौरान पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
शिक्षा निदेशालय द्वारा परीक्षा के प्रश्नपत्र सभी जिलों को 04 दिसंबर को वितरित कर दिए जाएंगे। परीक्षा के अंक 10 दिसंबर तक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। यदि छात्र को स्कूल आवंटित किया जाता है तो छात्र को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 13 दिसंबर को संदेश भेजा जाएगा।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी