फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   every hand raised in prayer

Karnal News: इबादत में उठा हर हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
every hand raised in prayer
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हर हाथ खुदा की इबादत में उठा, हर जुबां ने अल्लाहताला का शुक्रिया अदा किया। हर चेहरे पर खुशियों की चमक दिखी। मुकद्स माहे रमजान में रोजा रखने के बाद शनिवार को ईदगाह के साथ शहर की विभिन्न मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में ईद उल फ़ितर की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश की। घरों में सिवइयों की सुगंध महकी। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक दूसरे को ईद मुबारक कहा।
सुबह ही लोग ईद की नमाज के लिए ईदगाह व मस्जिदों की ओर चल दिए। ईदगाह मे ईद की नमाज़ मौलाना हाजी अहमद ने पढ़ाई तो रेलवे स्टेशन नूरानी मस्जिद में मौलाना तसव्वुर राव ने नमाज पढ़ाई। इस मौके पर उन्होंने मुस्लिम समाज के लोग को संबोधित करते हुए कहा कि ऐ मुसलमानों तुमने एक माह तक रमज़ान उल मुबारक महीने के रोजे रखे और तराहवी की नमाज़ पढ़ी है। तुमने अपने अल्लाह को राजी खुश करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

रोज़ा अमीरी गरीबी की दूरियों को दूर करता है। एक महीने तक रोज़ा इफ्तार का जो सब्र करने का तरीका है, इससे अपने आप में अल्लाहताला को अपने बंदे पर फक्र होता है क्योंकि उस वक्त तरह तरह के पकवान खाने के लिए सामने रखे होते हैं लेकिन अल्लाह की मर्जी के यानी मुक़र्रर वक्त से पहले किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं होती, कि कोई पकवान उठा कर खाए, ये है अल्लाह का डर। मौलाना तसव्वुर ने कहा कि एक बनो नेक बनो अपने देश के लिए कुर्बानी देने वाले बनो और ईद की नमाज़ से पहले जो चीजें हम पर फ़र्ज़ है जैसे जकात देने, अपने माल जान की हिफाजत के लिए सदका देना चाहिए। जामा मस्जिद सुभाष नगर, कसूरी वालीं मस्जिद, तकिये वालीं मस्जिद, कद्दूसी मस्जिद मेरठ रोड आदि मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। हरियाणा मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन खूुर्शीद आलम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन व शांति की दुआ मांगी
इंद्री। स्थानीय अनाज मंडी स्थित ईदगाह में शनिवार को ईद उल फितर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन व शांति की दुआ मांगी। इससे पूर्व बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे। जहां मौलाना राशिद वफा नदवी ने तकरीर करते हुए कहा कि सभी धर्म समान है। एक सच्चा मुसलमान वही है जो सभी धर्मों का समान आदर करे। उन्होंने लोगों से कहा कि सभी आपसी भाईचारा बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए कभी भी मुस्लिम समाज का व्यक्ति पीछे नहीं रहा है। सच्चा मुसलमान देश के लिए कुर्बानी देने को हमेंशा तैयार रहता है। इसके बाद करीब 8 बजे नमाज पढ़ी गई ओर सभी ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। संवाद

भाईचारे का दिया संदेश


तरावड़ी। शाही जामा मस्जिद तरावड़ी में ईद की नमाज़ हर्षोल्लास से पढ़ी गई। नमाज़ जामा-मस्जिद के इमाम मौलाना अफजाल ने पढ़ाई। इस अवसर पर शहर और आसपास के देहात से आए सैकड़ों लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट मोहम्मद रफीक चौहान प्रबंधक शाही जामा मस्जिद तरावड़ी, एडवोकेट डॉ मनीष परवेज राणा पूर्व सचिव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, हाजी मंजूर अहमद व शहर और देहात के गणमान्य मुसलमानों ने भाग लिया। शाही जामा मस्जिद के प्रबंधक एडवोकेट मोहम्मद रफीक चौहान व एडवोकेट डॉ मुनीष परवेज राणा ने ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए आए हुए लोगों से अपील की वर्तमान परिस्थितियों में अपने शहर, प्रदेश व देश में अमन चैन कायम रखने के लिए अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। नमाज बाद सभी मस्जिदों में दुआ मांगी गई। इस अवसर पर देश की एकता अखंडता और भाईचारे के लिए भी दुआ मांगी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed