फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Engineers use technology to change the world: Urmila

दुनिया बदलने को तकनीक का प्रयोग करते हैं इंजीनियर्स : उर्मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Engineers use technology to change the world: Urmila
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज सेक्टर 9 में सोमवार को इंजीनियर डे मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी उर्मिला बहन ने कहा कि इंजीनियर्स दुनिया को बदलने के लिए तकनीक का उपयोग करते हैं। वे समस्याओं का समाधान निकालते हैं और नए अवसर पैदा करते हैं।

इंजीनियर्स की रचनात्मकता और नवाचार हमारे जीवन को आसान और बेहतर बनाता है। वे निरंतर सीखते हैं और अपने कौशल को अद्यतन रखते हैं। उन्होंने कहा की देश के विकास के लिए इंजीनियरों की आवश्यकता पड़ती है इस प्रकार विश्व का नवनिर्माण करने के लिए हमारे देश में बहुत से इंजीनियर भाई बहनें दिन रात मेहनत कर अनेक आविष्कार, खोज कर रहे हैं और नए-नए रचनात्मक विधियां ढूंढ कर अपने देश को आगे की ओर बढ़ा रहें हैं।
विज्ञापन

आविष्कारों की खोज करना बहुत ही आवश्यक है जिससे हम विश्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके इस समय हमारे इंजीनियर भाई बहनें ने अपनी रचनात्मक बुद्धि के द्वारा अनेक नई-नई इन्वेंशन कर देश को आगे बढ़ा रहे हैं इनका यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर नसीब सिंह चौहान, बीआर शर्मा, हुकम चंद रोहिल्ला, अनेक भाईयों को सम्मानित कर इंजीनियर डे को सेलिब्रेट किया गया तिलक लगाकर पटका पहनकर ईश्वरीय सौगात पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed