फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Emphasis on teaching Hindi, Mathematics and English easily

हिंदी, गणित और अंग्रेजी सरलता से पढ़ाने पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on teaching Hindi, Mathematics and English easily
शहर की प्राथमिक पाठशाला में निपुण हरियाणा मिशन के तहत चल रही कार्यशाला के दूसरे दिन तीन अलग-अलग ग्रुपों में हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषयों को सरलता से पढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। अंग्रेजी विषय के देवेन्द्र रोहिला ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों को कौशल में निपुण बनाना पहला काम है। पहली कक्षा के निर्धारित पाठ्यक्रम को सिखाने के लिए शिक्षण में गतिविधियों का समावेश जरूरी है ताकि बच्चा रुचि लेकर खेल-खेल में सीख सके।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ने विद्या प्रवेश के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चे द्वारा अर्जित ज्ञान का अवलोकन करके ही प्रथम कक्षा में उस बच्चे के शिक्षण की बेहतर योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्या प्रवेश सीखने की पहली सीढ़ी है। इस सीढ़ी पर पहली दफा चढ़ने वाले बच्चे का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ना जरूरी है। केआरपी मोनिका व रिषी कुमार ने अध्यापकों को गणित विषय पढ़ाने के लिए दैनिक क्रियाकलापों में अंकों, संख्याओं, चित्रों, आकृतियों आदि को शामिल करने की सलाह दी। मौके पर प्रिंसिपल रमा पुरी, बीआर रविन्द्र शिल्पी, धर्मेंद्र चौधरी, कविता कांबोज, शैलजा, नीलम सैनी और नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed