फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity workers warned of boycotting elections

Karnal News: बिजली कर्मियों ने चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers warned of boycotting elections
- बोले, 10 सालों से लंबित मांगों पर सरकार ने नहीं लिया संज्ञान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की सिटी यूनिट की ओर से राजीव गांधी विद्युत सदन सेक्टर-12 में बैठक की गई। बैठक में बिजली कर्मियों की 10 सालों से लंबित मांगों के बारे में चर्चा की गई। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि यदि सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती तो वह विधानसभा चुनाव में बहिष्कार करेंगे।


सर्कल सचिव विशाल बनवाला ने कहा कि सरकार ने पिछले 10 सालों से कर्मचारियों की किसी भी मांग को पूरा नहीं किया और न ही कर्मचारी संगठनों से कोई बातचीत की। इस कारण कर्मचारियों में रोष है। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अजीत सैनी ने की और संचालन सचिव जगमाल ने किया। इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य नरेश मैहला, रविंद्र मान, संजीव कुमार, शुभम, भाग सिंह, सुशील गुर्जर, हरीश, सतीश, प्रदीप, जोगिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, अंशुल, रेनू, आरती, सीमा, किरण, अंजू बाला व प्रकाशो देवी मौजूद रही।
विज्ञापन




कर्मचारियों की मुख्य मांग-

- कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना।

- पुरानी पेंशन नीति को बहाल करना।

- हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर, वेतन आयोग लागू करना।

- कैशलेस मेडिकल पॉलिसी लागू करना, सभी विभागों का निजीकरण रोकना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed