{"_id":"6981030a72107916ad03d650","slug":"electricity-complaints-to-be-heard-in-vidyut-sadan-today-karnal-news-c-18-knl1018-837324-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विद्युत सदन में बिजली की शिकायतों की सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विद्युत सदन में बिजली की शिकायतों की सुनवाई आज
Tue, 03 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का खुला दरबार 3 फरवरी को सुबह 11 बजे विद्युत सदन, सर्कल कार्यालय सेकटर-12 करनाल के सभागार में आयोजित होगा। इसमें बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के अध्यक्ष करेंगे। परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है और जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, वे पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन