फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electrical mechanic committed suicide by consuming poisonous substance

Karnal News: जहरीला पदार्थ खाकर बिजली मैकेनिक ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electrical mechanic committed suicide by consuming poisonous substance
73....कर्ण फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। श्यामनगर के रहने वाले 25 वर्षीय बिजली मैकेनिक कर्ण की सोमवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजन ने ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लड़की पक्ष पैसे की मांग कर रहा था। जिससे परेशान होकर कर्ण ने आत्महत्या की। परिजन की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजन के अनुसार कर्ण ने कुरुक्षेत्र की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती से माता के जागरण के दौरान उसकी मुलाकात हुई थी। शादी के बाद युवती करीब सवा महीने तक कर्ण के साथ रही। इसके बाद उसकी मां और बहनें उसे अपने साथ ले गईं। तभी से लड़की वालों और कर्ण के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


मृतक कर्ण के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही लड़की के परिवार की ओर से पैसे की मांग की जा रही थी। कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार रुपये मांगे जाते थे। कर्ण का परिवार पैसे देकर मामले को शांत करने की कोशिश करता रहा लेकिन मांग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। आरोप है कि लड़की वालों ने धमकी भी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वे पुलिस से शिकायत करेंगे। परिजन का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर कर्ण ने दो दिन पहले शनिवार की रात जहरीला पदार्थ निगल लिया था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-4 चौकी इंचार्ज राजन सिंह ने बताया कि युवक के जहर खाने की पुष्टि हुई है। परिजन की शिकायत के आधार पर लड़की वालों पर प्रताड़ना और पैसों की डिमांड के आरोप दर्ज किए गए हैं। जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed