{"_id":"5dacc0fa8ebc3e017f1e7bfa","slug":"election-karnal-news-knl9163944","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का उत्सव आज: पोलिंग बूथ तैयार, कर्मचारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का उत्सव आज: पोलिंग बूथ तैयार, कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े त्योहार चुनाव के लिए जिले की पांच विधानसभाओं में 1256 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। सभी पांच विधानसभाओं के 1089788 मतदाताओं के लिए 1142 बूथों पर रविवार रात तक मोर्चा संभाल लिया। इन पार्टियों में 5070 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। सोमवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। ईवीएम लेने पहुंची पार्टियों को बूथ तक लेकर जाने के लिए प्राइवेट बसें मंगवाई गईं। जो सुबह से शाम तक डीएवी कालेज रोड, महिला आश्रम काम्पलैक्स और माल रोड पर खड़ी रही। ऐसा होने से दिनभर यहां से निकलने वाले राहगीरों का काफी परेशानी हुई। वाहनों की निकासी के लिए पुलिस तैनात रही। अधिकतर वाहन चालकों ने दूसरे रास्तों का सहारा लिया। उधर, पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
जहां पर बंटी ईवीएम वहीं होगी मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव की निष्पक्षता के लिए मतदान से पूर्व सुबह 6 बजे पोलिंग एजेंटों के समक्ष प्रत्येक बूथ पर मॉक पोल करवाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग वितरण केंद्र और चुनाव सामग्री प्राप्ति केंद्र बनाया गया है। करनाल विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव सामग्री वितरण और प्राप्ति केंद्र डीएवी पीजी कालेज, नीलोखेड़ी के लिए दयाल सिंह कालेज, इंद्री के लिए डीएवी स्कूल, घरौंडा के लिए कर्ण स्टेडियम का स्केटिंग हाल और असंध के लिये एसबीएस सीसें स्कूल में स्थापित किया गया है। 24 अक्तूबर को इन्हीं स्थानों पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी।
पांच सीटों पर 1089788 वोटर
विधानसभा कुल वोटर पुरुष महिला
नीलोखेड़ी 214118, 112995, 101123
इंद्री 196641, 104033, 92608
करनाल 238256, 123923, 114333
घरौंडा 216290, 115342, 100948
असंध 224483, 120593, 103890
कुल 1089788, 576886, 512902
दिव्यांग के लिये व्हील चेयर की व्यवस्था
उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिये घर से पोलिंग स्टेशन तक लाने और ले जाने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा पोलिंग स्टेशन पर व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी। पोलिंग स्टेशनों पर रैंप बनाए गए हैं। ऐसे मतदाताओं को वोट डालने के लिये लाइनों में खड़ा नहीं होना पडे़गा।
विज्ञापन
सात सखी और छह पीडब्ल्यूडी बूथ
जिले में सात सखी बूथ और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 6 पीडब्ल्यूडी बूथ भी बनाए गए हैं। इंद्री, घरौंडा व असंध में एक-एक सखी बूथ और एक-एक पीडब्ल्यूडी बूथ स्थापित होगा। करनाल व नीलोखेड़ी में दो सखी बूथ स्थापित हैं। इसके अतिरिक्त करनाल में एक पीडब्ल्यूडी और नीलोखेड़ी में दो पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए जाएंगे। सखी बूथ में पोलिंग पार्टी के सभी सदस्य महिलाएं होंगी और पीडब्ल्यूडी बूथ में पोलिंग पार्टी के सभी सदस्य दिव्यांग होंगे।
आम जन के लिये पोर्टल पर मिलेगी सूचना
उन्होंने बताया कि चुनाव सामग्री वितरण करने से पहले पोलिंग पार्टियों को चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। पीठासीन अधिकारी चुनाव आयोग के सर्वर पर मोबाइल के माध्यम से पार्टी डिस्पैच और संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर पार्टी रिचड का एसएमएस करेंगे। चुनाव की प्रत्येक प्रक्रिया और वोटर टर्न आउट से संबंधित मैसेज भी सर्वर पर भेजे जाएंगे। जिन्हें आमजन की जानकारी के लिये चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। चुनाव की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिये माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर सुपरवाइजर और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है, जो चुनाव की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाएं रखेंगे।