फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   election

मतदान का प्रमाण देने पर २१ से २५ अक्टूबर तक होटलों में खाने पर मिलेगा २० प्रतिशत डिस्काउंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
election
विधानसभा आम चुनाव में जिले के सभी मतदाताओं की भागीदारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के स्वीप गतिविधियो के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव के मार्गदर्शन में जिले के गांव, शहरों व कस्बों के स्कूलों व संस्थाओं द्वारा अपने-अपने तरीके से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के कंई होटल संचालकों ने भी अतिरिक्त उपायुक्त के साथ बैठक करके निर्णय लिया कि वह ऐसे मतदाताओं को 20 प्रतिशत तक खाने पर छूट देंगे, जो मतदाता 21 से 25 अक्तूबर तक अपने मत का प्रयोग करने का प्रमाण अपने हाथ की अंगुली पर लगी स्याही को दिखाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने होटल संचालकों के इस निर्णय पर खुशी जाहिर की और कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व की सफलता के लिए सभी वर्गों को हाथ बढ़ाने की जरूरत है, जिसका प्रमाण आज जिले के होटल संचालकों ने स्वेच्छा से दिया है। उन्होंने होटल संचालको से अपील की कि लोकतंत्र के इस पर्व में ओर भी होटल संचालक भी इस मुहिम का हिस्सा बने।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में एडीसी ने स्वीप गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिले के होटल संचालकों की बैठक आयोजित की। इसी कड़ी में होटल संचालकों ने स्वेच्छा से कहा कि वह अपने होटल पर मतदान का प्रमाण दिखाने वाले व्यक्ति को 20 प्रतिशत छूट देंगे। होटल संचालक ने आज से ही मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अपने ग्राहकों को बिल के साथ पम्फलैट देने का निर्णय लिया। होटल संचालकों के इस निर्णय से वोट प्रतिशत में बढ़ावा मिल सकेगा। बैठक में हॉट बिलियन के संचालक कुलदीप दुआ, विवान होटल के प्रतिनिधि पवन कुमार, होटल आनंद के विकास गुप्ता, धर्माराम ढाबा कोहंड से धर्मबीर शर्मा, होटल प्रेम प्लाजा से प्रवीन श्योरण, डिवेंचर होटल से राहुल राय, होटल यैलो स्पैरो से मंजीत सिंह, होटल निमंत्रण से सुनीत अनेजा सहित दर्जनों होटल संचालको के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed