फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   election

सीएम ने पूर्व विधायक समेत कई लोगों को भाजपा में किया शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
election
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि, बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सोहनलाल गुप्ता और नीलोखेड़ी से दो बार चुनाव लड़ चुके राजेंद्र सिंह अंजनथली को भाजपा ज्वाइन कराई। कांग्रेस के पूर्व महासचिव जयपाल गुर्जर और घरौंडा नपा के पूर्व चेयरमैन आजाद सिंह और ब्राह्मण सभा के युवा अध्यक्ष रविदत्त शर्मा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। सोहनलाल गुप्ता के पिता दो बार घरौंडा से विधायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है। इन लोगों को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि अन्य पार्टियों में भगदड़ मची हुई है। जेजेपी के कई प्रत्याशी भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। यह सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उक्त सभी लोगों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर वे स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि इनसे भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 75 का आंकड़ा पार करेगी। मनोहरलाल ने कहा कि बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह की चार रैलिया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई दिग्गज विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आएंगे। जनता में जोश भरने के लिए 90 की 90 विधानसभा में स्टार प्रचारक आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल जनता के लिए काम किया है, इसलिए जनता में उत्साह है। दूसरी पार्टियों में नेता अपने अनुकूल सीटें बांट लेते हैं, जबकि भाजपा में योग्यता के आधार पर प्रत्याशी का चुनाव होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायक भाजपा के साथ खड़े हैं, दूसरी पार्टियों में भगदड़ मची है। उन्होंने जनता से अपील करते कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह से भाग लें और वोट डालने जरूर जाएं। इस मौके पर घरौंडा के निवर्तमान विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के निवर्तमान विधायक भगवान दास कबीरपंथी, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, मेयर रेणुबाला गुप्ता, जिला महामंत्री योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा, सतीश राणा कैरवाली मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed