{"_id":"56ddce8b4f1c1b9f258b456b","slug":"election-jila-parisad-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला आज
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर जोड़तोड़ के बाद आखिरकार चुनाव का समय आ गया है। मंगलवार सुबह विकास सदन में जिला पार्षदों की पहली बैठक होगी, इसमें चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुने जाएंगे। एक तरफ भाजपा अपने सदस्यों को चेयरमैन बनाने का दावा कर रही है तो इनेलो भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने भी दोनों नामों को तय कर लिया है और नामों का खुलासा बैठक के दौरान ही होगा। गौरतलब है कि जिले में 25 जिला पार्षद हैं। इनमें से छह भाजपा समर्थित हैं तो पांच इनेलो समर्थित हैं। दो कांग्रेस पार्टी के हैं और अन्य आजाद। चेयरमैन पद के लिए 13 पार्षद का समर्थन जरूरी है। इनेलो की तरफ से वार्ड नंबर 16 की पार्षद कमलेश सांगवान चेयरमैन की दावेदार हैं, वहीं, भाजपा ने भी नाम तय कर लिये हैं, लेकिन अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों ने पार्षदों की निगरानी बढ़ा दी है। अभी तक संशय बरकरार है कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पदों पर कौन बैठेगा? सूत्रों का कहना है कि भाजपा अपने सदस्यों को पद दिलाने को आश्वस्त है और इनेलो को भी पूरा यकीन है कि चौधर उनके हाथ आयेगी। बता दें कि सीएम सिटी होने के कारण यहां पर चेयरमैन बनने का भी एक राजनीतिक महत्व है और इनेलो इसे किसी भी सूरत में गंवाना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
पिछले दिनों इनेलो सुप्रीमो ने भी पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान को चेयरमैन पद को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी। उधर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 121 के तहत जिला परिषद करनाल के नव-निर्वाचित सदस्यों की प्रथम बैठक का आयोजन आगामी 8 मार्च को प्रात: 11 बजे विकास सदन में किया जाएगा।