फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Election board laid: Four strongmen will face each other for the post of Mayor

बिछी चुनावी बिसात: मेयर पद पर चार धुंरधंर होंगे आमने सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Election board laid: Four strongmen will face each other for the post of Mayor

विज्ञापन
करनाल। नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछ चुकी है। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मेयर पद के लिए अब चार दावेदार चुनावी रण में उतर गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी से रेनू बाला, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज कुमार के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार यश देव व मुकेश रघुवंशी को चुनाव चिह्न भी दे दिए गए हैं। दूसरी ओर 18 वार्डों में पार्षद पद के लिए 70 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दो वार्डों में पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
हालांकि पार्षद पद के लिए प्रशासन के पास पार्षद पद के लिए कुल 102 नामांकन आए थे। इनमें से आठ रद्द होने के बाद 94 बचे थे। इनमें से बुधवार को 22 ने नामांकन वापस ले लिया। इनमें से प्रतिद्वंदी पार्षदों के नामांकन उठाने की वजह से अकेले बचे दो वार्डों के पार्षदों को निर्विरोध विजयी तक घोषित किया गया। बाकी 18 वार्डों से अब 70 प्रत्याशियों ने चुनाव होगा। अब दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि नामांकन उठाने के लिए बुधवार को काफी जदोहद हुई। भाजपा और कांग्रेसी नेताओं में झड़प भी हुई। दूसरी ओर वार्ड 18 से कांग्रेस की टिकट पर नामांकन भरने वाले प्रत्याशी सुनेहरा ने भी नामांकन उठा लिया है। इससे भाजपा को एक बार फिर से झटका लगा है। दूसरा कुल 20 वार्डों में से केवल वार्ड नंबर 15 और 17 किसी ने नामांकन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन 22 प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन:
नगर निगम क्षेत्र में पार्षद पद के प्रत्याशियों में वार्ड तीन से संजय व मनजीत कौर, वार्ड चार से कमलेश लाठर, सुखमन सिंह व नीलम, वार्ड पांच से मनजीत, वार्ड 10 से कमल, वार्ड 11 से गुरविंद्र, वार्ड 13 से जगदीप गुलाटी, वार्ड 6 से अल्का, वार्ड 7 से विष्णु व सुनिधि, वार्ड 8 से यशपाल मित्तल व विष्णु कुमार शर्मा, वार्ड 14 से निशा। वार्ड- 16 से गीता रानी, वार्ड- 18 से सुनेहरा सिंह, वार्ड-19 से गौरव सभरवाल, वार्ड- 20 आशीष, आरती, मनोज कुमार, शीशपाल के नाम वापस लिए हैं। इनके अलावा वार्ड 8 से संकल्प भंडारी और वार्ड 11 से संजीव मेहता निर्विरोध पार्षद चुनें गए है। बाकी 92 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर गए हैं।







---

इन वार्डों से अब ये 70 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव


वार्ड नंबर- कुल प्रत्याशी- नाम और राजनीतिक दल

.1.- दो- बीजेपी से सुदेश रानी तथा कांग्रेस से सुदेश

2.- चार- बीजेपी से बेबी पाल तथा कांग्रेस से आरती, निर्दलीय आरती, सीमा देवी
3.- पांच- बीजेपी से राजेश कुमार, परमजीत सिंह, संदीप, संजय, कृष्ण कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार और आप से रणजीत

4.- सात- बीजेपी से भूपेंद्र नौतना, कांग्रेस से राकेश कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी में रोहताश व मनोज कुमार
5.- सात- भाजपा से सुभाष चंद, कांग्रेस से रामेश्वर, निर्दलीय प्रत्याशी में सचिन पांचाल, अमित, देवेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार

6.- तीन - बीजेपी से रजनी प्रोचा, कांग्रेस से अनु दुग्गल, निर्दलीय प्रत्याशी में अकिंत कुमार
7.- सात- बीजेपी से जोगिंद्र शर्मा, कांग्रेस से रेनू, मोनिका रानी, मनोज, चरण सिंह, नवीन कुमार, मिनाक्षी
8.- एक- बीजेपी से संकल्प भंडारी निर्विरोध चुने गए।
9.- दो- भाजपा से सुजाता अरोड़ा, कांग्रेस से ललिता रानी
10.- चार- बीजेपी से पायल अरोड़ा, कांग्रेस से नीरू, निर्दलीय प्रत्याशी में आयशा कुमार, सुनीता गुप्ता
11.- एक- बीजेपी से संजीव कुमार मेहता। निर्विरोध चुने गए।

12.- दो- बीजेपी से मोनिका गर्ग, कांग्रेस से जसपाल सिंह
13.- दो- बीजेपी से अमित कुमार, ईश कुमार गुलाटी, जगदीप गुलाटी

14.- तीन- बीजेपी से अमृत लाल जोशी, कांग्रेस से रोहित, निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार
15.- चार- बीजेपी से कंचन, कांग्रेस से चांदनी शर्मा, निर्दलीय उम्मीदवार प्रियंका देवी व नेहा

16.- पांच- - बीजेपी से रानी, कांग्रेस से मोहिनी, आप से चंचल, निर्दलीय उम्मीदवार रीना कुमारी व कविता
17.- चार- बीजेपी से ममता देवी, कांग्रेस से सुरेखा, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कोमल व नीलिमा
18.- दो- बीजेपी से हरजीत सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हरीश कुमार

19.- चार- बीजेपी से राजेश कुमार अग्गी, कांग्रेस से मनिंद्र सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सेवा सिंह
20.-आठ- बीजेपी से राम सुधीर, रामपाल, तरुण चौहान, पवन कुमार, विनोद कुमार, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार,पाला राम का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed