फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   election, block samiti, asandh, karnal

असंध ब्लॉक समिति की चौधर महिलाओं को

Wed, 09 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 09 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
election, block samiti, asandh, karnal
चुनाव - फोटो : file

पंचायत समिति असंध के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को एसडीएम डॉ. सुशील मलिक की उपस्थिति में बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। वार्ड नंबर 11 की सीमा रानी अरडाना 30 वोटों में से 27 वोट हासिल करके अध्यक्ष चुनी गई, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी वार्ड नंबर 13 की सरोज रानी को 30 वोटों में से 3 वोट ही प्राप्त हुए।

विज्ञापन


इसी प्रकार, उपाध्यक्ष के चुनाव में वार्ड नंबर 15 की हरविन्द्र कौर ने 30 में से 26 वोट हासिल करके जीत हासिल की, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी वार्ड नंबर 2 की रेनू को 30 वोटों में से 4 वोट ही मिल सके। भाजपा नेताओं का दावा है कि दोनों पदाधिकारी भाजपा समर्थित हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने नवनियुक्त पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि सभी वार्डों में समान विकास होगा। नये पढ़े-लिखे जनप्रतिनिधि सरकार के साथ मिलकर विकास कार्यों को और गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति के तहत बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में समान विकास राशि मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि असंध पंचायत समिति में पहली बार दोनों महिलाओं को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना है, जो नारी सम्मान का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीएसपी बलजिंद्र सिंह, बीडीपीओ जगबीर दलाल तथा ब्लॉक समिति सदस्य नरेश कुमार, सतबीर, मनजीत सिंह, राजबीर, नीलम, सुल्तान, बलविंद्र, सतपाल सिंह, गुरनाम सिंह, मुकेश रानी, सुरेश कुमार, जसविंद्र कौर, जगरूप, मुकेश, कमलेश, सावित्रि, वनित कुमार, नीलम देवी, नानक शर्मा, ममता देवी, हरजिन्द्र कौर, ओमवीर, सुभाष चंद, जयमल, कुशुम व सत्यनारायण उपस्थित थे।


विकास को देंगे प्राथमिकता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा रानी अरडाना ने कहा कि सभी वार्डों में सदस्यों के सहयोग से समान विकास कार्य करवाएं जाएंगे। मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह के मार्गदर्शन व सहयोग से लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। उपाध्यक्ष हरविंद्र कौर ने कहा कि सरकार के साथ चलते हुए सभी विकास कार्य पूरे करवाएं जाएंगे। हर वर्ग व सदस्यों को साथ लेकर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed