{"_id":"63029ef16b7d275ea330699c","slug":"elderly-woman-who-went-to-take-pension-dies-in-accident-karnal-news-knl1185275175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन लेने गई बुजुर्ग महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन लेने गई बुजुर्ग महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पेंशन लेने गई बुजुर्ग महिला को शनिवार सुबह एक्टिवा सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। घायल महिला को परिजन कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर एक्टिवा सवार दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गोशियान मोहल्ला कर्ण गेट निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी माता शकुंतला को 20 अगस्त को विधवा पेंशन दिलवाने जगदंबा अस्पताल के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक लेकर गया था। वह और उसकी माता करीब एक बजे बैंक से बाहर सड़क पर आ गए। उसकी माता उससे कुछ कदम आगे चल रही थी। वह पीछे चल रहा था। इसी दौरान कर्ण गेट की ओर से आ रहे एक्टिवा सवार दो युवकों ने बिना हॉर्न बजाए उसकी माता को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरीं। इस हादसे में उसकी माता के सिर, बाजुओं काफी चोटें आईं। वह उन्हें साथ लगते निजी अस्पताल में ले गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।