फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly woman killed by hitting her head

बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman killed by hitting her head
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव मर्दानहेड़ी में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर हत्या और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बेटे ने बुजुर्ग महिला के कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो वह मृत पड़ी थी। उसके कानों से बालियां गायब थी। अन्य सामान भी बिखरा था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर चोट मारकर हत्या की गई है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह और सीआईए इंचार्ज ऋषिपाल ने टीम सहित मौका मुआयना किया। वहीं, एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए।
मृतक महिला के बेटे जसविंंद्र सिंह ने बताया कि उसकी माता जगीर कौर घर में अकेली रहती थी। सोमवार सुबह वह असंध किसी काम से गया था। उसकी पत्नी को जब दिन भर माता दिखाई नहीं दी तो उसने साथ लगते घर पर जाकर दरवाजा खोला जहां वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उसकी कानों से सोने की बालियां गायब थी। अंदर सामान बिखरा था। पत्नी ने फोन करके उसे सूचना दी। उसने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी बलजीत सिंह और सीआईए इंचार्ज ऋषिपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में पुलिस महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मर्दानहेड़ी में 75 वर्षीय महिला जंगीर कौर कमरे में मृत पड़ी थी। आसपास खून बिखरा था। एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
- बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed