{"_id":"65b5883ac87f36066206b877","slug":"eight-passengers-injured-in-collision-between-bus-and-truck-karnal-news-c-18-knl1008-314079-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बस और ट्रक की भिड़ंत में आठ यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बस और ट्रक की भिड़ंत में आठ यात्री घायल
Sun, 28 Jan 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। करनाल-कैथल स्टेट हाईवे पर एमडी राइस मिल के सामने सहकारिता समिति की यात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में करीब आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायलों को उपचार के लिए निसिंग सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बताते है कि सहकारिता समिति की बस पुंडरी से करनाल के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार सुबह को घने कोहरे के चलते बस की एमडी राइस मिल के पास ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत में बस क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में यात्रियों की जान पर आफत बन आई। बस में सवार आठ यात्री चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि हादसे के समय बस में काफी यात्री सवार थे। हादसे में विषु निवासी निसिंग, पवन निवासी करनाल, यशमीर निवासी सिरसल, रेनू निवासी करनाल, बलविंद्र निवासी सिरसल, नेहा निवासी गोन्दर, विनोद निवासी बदनारा, सतीश निवासी सिरसल आदि लोग घायल हो गए।