फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   eight man injured in kuldeepnagar panipat

डीजे पर गाने को लेकर विवाद में दूल्हे समेत पर आठ पर किया गंडासी से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
eight man injured in kuldeepnagar panipat
कुलदीप नगर में पड़ोसी युवक ने हरियाणवी गाना ना लगाने पर शनिवार रात 12:45 बजे दूल्हे समेत आठ लोगों को गंडासी से काट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। दूल्हे ने बताया कि उसके ही पड़ोस का युवक बार-बार हरियाणवी गाने लगाने की मांग कर रहा था गाना ना लगाने पर आरोपी युवक ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद सभी ने उसे दो थप्पड़ मारकर वहां से भगा दिया था आरोपी अपने करीब 15 दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और करीब9 लोगों को गंडासी से हमला कर घायल कर दिया
विज्ञापन

कुलदीप नगर निवासी राहुल पुत्र सिद्धू ने बताया कि वह बाइक मकैनिक है। उसकी 9 फरवरी को हरी नगर में बारात जानी है। जिसके चलते 8 फरवरी को उनके घर पर डीजे का प्रोग्राम चल रहा था। वहीं सभी साथी नाच रहे थे, इसी बीच उनके ही पड़ोस का एक युवक आया और हरियाणवी गाने की मांग करने लगा। सभी साथियों ने उस पर आपत्ति जताई तो आरोपी युवक ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस पर आसपास के लोगों ने उसे धमकाकर भगा दिया। जिसके बाद वह अपने 15 दोस्तों के साथ वापस आया, जिनके हाथों में लाठी डंडे, टूटी हुई बीयर की बोतल व गंडासी थी। सभी ने आते ही दूल्हे सहित उसके 8 दोस्तों पर हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं गंडासी से हमला देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों को नजदीक आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए । वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

यार बेवड़े मेरे यार बेवड़े गाना लगाने की कर रहा था मांग
दूल्हे ने बताया कि आरोपी युवक हरियाणवी गाना यार बेवड़े की मांग कर रहा था। वही उसके सभी दोस्त भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे थे। सभी ने हरियाणवी गाने से मना किया और उसे वहां से भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हे की शिकायत पर आरोपियों की तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से भी पुलिस बातचीत करने में जुटी हुई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दो युवकों को किया खानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed