फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   eight lakh froud with advocate

वकील से 8 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
eight lakh froud with advocate
शहर के वकील के साथ 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मोहिंद्र सिंह, सुशील कुमार, राजेश कुमारी निवासी गेटवे टावर नोएडा उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वकील निर्मलजीत ने बताया कि उसे आरोपी जुलाई 2017 में उसके दोस्त के चैंबर में मिले थे। उस दौरान आरोपियों ने उसे बताया कि उनकी एक कंपनी है। जो इंडियन करंसी में फोरेक्स ट्रेडिंग का काम करती है। जोकि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कंपनी है। उन्होंने बताया कि हमने एडवोकेट प्रवेश मेहता का अकांउट इस कंपनी में खोला है। उसके बाद अगस्त 2017 में आरोपी दोबारा आए और पांच लाख रुपये लेकर गए। बोले कि आपका भी खाता खुल गया है, उसमें 5700 डालर है। अक्टूबर 2018 के आसपास आरोपियों ने कहा कि मार्केट में उथल पुथल है, खाता कैश हो सकता है इसलिए कुछ और राशि नगद अपने खाते में डलवाओ। इसके बाद उसने 2.50 लाख रुपये डाल दिए जिसके 2200 डालर उसके खाते में आए। आरोपी कुछ समय बाद दोबारा वही बात कहने लगे तो उसे शक हुआ। जब उसने आरोपियों की जानकारी निकाली तो पता चला कि उनके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। जिनकी जांच सीबीआई भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed