{"_id":"608332cb8ebc3ed1e96434e9","slug":"eight-died-by-corona-including-a-six-year-old-child-karnal-news-knl68038218","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बच्चे और तीन महिलाओं समेत आठ चिताएं जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वर्षीय बच्चे और तीन महिलाओं समेत आठ चिताएं जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के हालात जिले में खौफनाक होते जा रहे हैं। शुक्रवार को फिर कोरोना की वजह से छह वर्षीय बच्चे, तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की जान गई। कोविड मृतकों के लिए बनाए गए बलड़ी श्मशान घाट में एक साथ आठ चिताएं जलीं। श्मशान घाट में इन सभी का कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार हुआ। जबकि सरकारी आंकड़ों में अभी तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इसके साथ-साथ पहली बार जिले में 1 दिन में 617 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
उधर, मरने वालों में पिंगली निवासी 70 वर्षीय एक व्यक्ति, 65 वर्षीय सराफा बाजार निसिंग निवासी महिला, 29 वर्षीय जुंडला निवासी महिला व 75 वर्षीय शिव कॉलोनी निवासी महिला शामिल है। इसके अलावा एक 6 वर्षीय बच्चे की भी कोरोना के कारण जान चली गई। संस्कार के दौरान बच्चे के पिता ने बताया कि उसके बेटे की प्लेटलेट्स एक दम कम हो गई थी ओर वह पिछले 1 महीने से बीमार था। प्लेटलेट्स कम होने के कारण उसके सिर में ब्लीडिंग हो गई, इसके बाद वह उसे चंडीगढ़ ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे पॉजिटिव बता दिया और वहां उसकी मौत हो गई।
जिले में लगातार कोराना पॉजिटिव लोगों की जान जाने का आंकड़ा बढ़ रहा है। अभी तक जिले में 215 कोरोना पॉजिटिव लोगों की जान चली गई है। हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे में हम सब को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, बिना वजह हम घर से न निकलें और मास्क लगाकर रहें तो कोरोना को हम हरा सकते हैं। दूसरी ओर, नए मामलों की भी मार्च माह के शुरुआत में आने वाले केसों की संख्या से तुलना करें तो आज की रफ्तार छह गुनी है। शुक्रवार को 402 मरीज ठीक भी हुए।
विज्ञापन
5 डॉक्टर सहित 25 विद्यार्थी संक्रमित
कोरोना के नए पॉजिटिव मरीजों में 25 विद्यार्थी शामिल है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों सहित पांच डॉक्टर, 2 पुलिस कर्मचारी, 3 वकील, सात कैदी, दो बैंक कर्मी, दो एनडीआरआई कर्मी, ऑटो ड्राइवर, इंजीनियर, रिफाइनरी कर्मी, मुथूट फाइनेंस के 3 कर्मी, स्टाफ नर्स, पीएचसी नर्सिंग के दो कर्मी एसपी ऑफिस के कर्मी एएनएम वह 60 से ज्यादा गृहिणियां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है
यह है जिले का कोरोना बुलेटिन
सैंपल लिए - 302508
निगेटिव - 276429
पॉजिटिव - 22313
मौत - 215
ठीक हुए -18033
एक्टिव - 4065
हालात : 12 मरीज वेंटिलेटर पर
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अभी 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 50 और वेंटिलेटर खरीदे जा रहे हैं, जिसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 100 हो जाएगी। डीसी का दावा है कि जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
तीन जिलों के आ सकते हैं मरीज
डीसी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज रेफरल अस्पताल है, इसमें करनाल, कैथल व यमुनानगर तीन जिलों से रोगी अपने उपचार के लिए आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाइट कर्फ्यू में हाईवे पर चलने वाले ट्रक चालक जैसे व्यक्तियों को रात्रि में खाना मिल सके, इसके लिए हर 10 किलोमीटर पर खाना उपलब्ध करवाने पर विचार किया जा रहा है।
(कोरोना से जंग विशेष पेज 4 पर पढ़ें)