{"_id":"69baf20caaa5e27d0203d417","slug":"eight-arrested-for-betting-karnal-news-c-18-knl1018-867466-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सट्टा खाईवाली करते हुए आठ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सट्टा खाईवाली करते हुए आठ पकड़े
Thu, 19 Mar 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
करनाल। शहर की पुरानी सब्जी मंडी से सीआईए तीन की टीम ने आठ आरोपियों को सट्टा खाईवाली करते हुए पकड़ा। पुलिस ने सट्टा में प्रयोग की जा रही 22,980 रुपये की राशि भी बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए तीन के प्रभारी अजय ने बताया कि जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में टीम ने कार्रवाई करते हुए पुरानी सब्जी मंडी से सेक्टर-13 निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ शानू, मुगला मोहल्ला शिवाजी गेट निवासी प्रेम कुमार, अशोक नगर निवासी अजय, लाखन, पुरानी सब्जी मंडी निवासी अरुण साहनी, धर्मबीर, चार चमन निवासी मोहन दास, वसंत विहार निवासी उपेंद्र को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 22,980 रुपये बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन