फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ED team reached the house of former Deputy Mayor who had left BJP, gave notice

Karnal News: भाजपा छोड़ चुके पूर्व डिप्टी मेयर के घर पहुंची ईडी की टीम, दिया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
ED team reached the house of former Deputy Mayor who had left BJP, gave notice
- टीम ने एक घंटे तक किया इंतजार, नहीं मिले वधवा तो नोटिस देकर लौटी
विज्ञापन


- इससे पहले चार जनवरी को भी ईडी की टीम ने अवैध खनन के मामले में खंगाले थे दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भाजपा छोड़ चुके पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा के सेक्टर-32 स्थित घर पर सोमवार सुबह ईडी की टीम पहुंची। करीब एक घंटे तक अधिकारी घर के अंदर रहे लेकिन मनोज वधवा नहीं मिले। इसके बाद ईडी के अधिकारी नोटिस देकर चले गए। इससे पहले चार जनवरी को भी ईडी की टीम ने अवैध खनन के मामले में मनोज वधवा के सेक्टर-13 स्थित घर पर दबिश दी की थी और दस्तावेज खंगाले थे।

मनोज वधवा का कहना है कि सुबह ईडी की टीम उनके घर आई थी। वह बाहर गए हैं। टीम ने नोटिस दिया है, उसे घर जाकर देखूंगा।
मनोज वधवा ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा छोड़ी है। इससे पहले वह इनेलो में थे। 2014 विधानसभा चुनाव में उन्होंने करनाल विधानसभा से मनोहर लाल के खिलाफ इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में वो हार गए थे। इसके बाद मनोज वधवा भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके भाजपा छोड़ने के बाद कांग्रेस में जाने और टिकट मिलने पर उप चुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चा थी। हालांकि अभी उन्होंने किसी पार्टी का दामन नहीं थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed