फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ear infection is increasing in rain, disease is increasing due to earphones

Karnal News: बारिश में हो रहा कान का संक्रमण, ईयरफोन से और बढ़ रही बीमारी

Sat, 06 Sep 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 06 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ear infection is increasing in rain, disease is increasing due to earphones
402... नागरिक अस्पताल में ईएनटी के बाहर लगी कतार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बारिश में कान के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला नागरिक अस्पताल के ईएनटी विभाग में रोजाना 50 से 60 नए मरीज ऑटोमायकोसिस (कान का फंगल संक्रमण) के पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। सबसे अधिक प्रभावित युवा वर्ग और कामकाजी लोग हैं। ईयरफोन का अधिक और लगातार इस्तेमाल बीमारी को और बढ़ा रहा है।
नागरिक अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयवर्धन ने बताया कि बरसात में वातावरण में नमी बढ़ जाती है। नहाने या बारिश के दौरान कान में पानी जाने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है। यही नमी फंगस के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है। कान की नली में पानी रुक जाने पर फंगस के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। लोग ईयरफोन का लंबे समय तक उपयोग करते हैं तो कान में हवा का प्रवाह कम हो जाता है। ऐसे में नमी बनी रहती है। इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब खुजली होती है तो लोग नुकीली चीजें डालकर कान साफ करने की कोशिश करते हैं। इससे भी कान में संक्रमण फैल जाता है। संक्रमण होने पर ऐसा लगता है कि कानों से कम सुनाई दे रहा है। पानी या अन्य चीज निगलने पर कान बंद होने जैसा महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्द और सुनने में कमी की शिकायतें
डॉ. जयवर्धन के मुताबिक शुरुआत में फंगस बाहरी कान (एक्सटर्नल ईयर कैनाल) को प्रभावित करता है। मरीज को कान में खुजली, भारीपन, दर्द और सुनने में कमी की शिकायत होती है। अगर समय पर इलाज न मिले तो यह संक्रमण कान की झिल्ली तक असर डाल सकता है। गंभीर स्थिति में सुनने की क्षमता स्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है।


- ये हैं लक्षण
कान में लगातार खुजली
कान में दर्द या जलन
कान से बदबूदार तरल निकलना
कान में भारीपन महसूस होना
सुनने में कमी महसूस होना
कान की नली में सूजन होना
लालिमा, पपड़ीदार त्वचा हो जाना
- बचाव के उपाय
कान में पानी जाने से बचाएं
भीग जाने पर तुरंत सुखाएं
ईयरफोन का लंबे समय तक इस्तेमाल न करें
खुजली होने पर नुकीली वस्तु न डालें
समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed