फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   dylisis facility will started early

मेडिकल कॉलेज व सरकारी अस्पताल में डायलिसिस के लिए तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
dylisis facility will started early
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज व सरकारी अस्पताल में आगामी तीन-चार माह बाद डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज ने फाइल तैयार कर हेड ऑफिस में अप्रूवल के लिए भेज दी है। फाइल पर मोहर लगते ही मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। दोनों संस्थानों में पीपीपी मोड पर यह सुविधा शुरू होगी। वहीं नागरिक अस्पताल में भी डायलिसिस की सुविधा शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं हालांकि नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. पीयूष का कहना है कि अभी तक उनके पास लिखित पत्र इस सुविधा के बारे में नहीं आया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग करनाल सहित मेवात, चरखीदादरी व कुरुक्षेत्र में यह सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रही है। विभाग ने यह निर्णय किडनी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते लिया है। डायलिसिस की सुविधा शुरू होने पर जिले के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पतालों में देने पड़ते हैं पांच हजार रुपये
फिलहाल जिले में किसी भी सरकारी संस्थान में डायलिसिस की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में ही 1500 से 5 हजार रुपये तक डायलिसिस के लिए देने पड़ रहे हैं। कई गरीब मरीज इस कारण डायलिसिस नहीं कराते।
विज्ञापन

दो घंटे लगते हैं एक व्यक्ति की डायलिसिस में
किडनी मरीज फिलहाल प्राइवेट अस्पतालों में डायलिसिस करा रहे हैं। जिन मरीजों की किडनी ज्यादा खराब है तो उन्हें बार-बार डायलिसिस कराने की आवश्यकता पड़ती है। एक मरीज की डायलिसिस में करीब दो घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की सुविधा शुरू करने के लिए फाइल तैयार कर हेड ऑफिस भेज दी है। वहां से मजूरी मिलते ही एक महीने के अंदर मेडिकल कॉलेज में पीपीपी मोड पर डायलिसिस की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल किडनी के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में डायलिसिस करा रहे हैं।
-डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed