{"_id":"68c8757e357fe14c8a064b56","slug":"dussehra-will-be-celebrated-at-rani-talab-karnal-news-c-18-knl1008-739021-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रानी तालाब पर मनाया जाएगा दशहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रानी तालाब पर मनाया जाएगा दशहरा
Tue, 16 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। नगरपालिका की ओर से दशहरा पर्व मनाने के लिए रानी तालाब मैदान को निर्धारित किया गया है। इसके लिए तालाब की साफ-सफाई व पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगरपालिका सचिव अजीत कुमार ने बताया कि रानी तालाब पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए नगरपालिका के सदस्यों को सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं श्री रामलीला कमेटी के महासचिव देवेंद्र कामरा ने बताया कि 2 अक्तूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए पुतले तैयार करने के ऑर्डर भी दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन