{"_id":"629bc2ee552ed929c9363f86","slug":"drug-caught-karnal-news-knl110488867","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की विभिन्न पुलिस टीमों स्पेशल यूनिट असंध, डिटेक्टिव स्टाफ करनाल व एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम, गांजा पत्ती व प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
पहले मामले में तीन जून को पुलिस टीम ने सुरेश निवासी गांव बांसा जिला करनाल को गांव बांसा से पक्का खेडा रोड रक्बा गांव बांसा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी अफीम को करनाल के जलमाना से एक व्यक्ति से 65 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरे मामले में पुलिस ने आरोपी अजय साहनी निवासी गांव पीपरा धोधराज जिला बेगूसराय बिहार हाल किराएदार गांव तखाना जिला करनाल को नजदीक ओमसत्या ओवरसीज गांव काछवा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से हाथ में लिए गए थैले में से दो किलोग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की गई। तीसरे मामले में पुलिस ने कृष्ण उर्फ बिट्टू निवासी गांव गोंदर जिला करनाल को नशीली दवाओं सहित जलमाना रोड नजदीक गांव गोंदर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 300 कैप्सूल ट्रामाडोल व 1800 कैप्सूल अलप्राजोलम, कुल 2100 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी द्वारा खुलासा किया गया कि वह उपरोक्त नशीले कैप्सूलों को अपने गांव के ही रहने वाले दूसरे साथी के साथ मिलकर दिल्ली के सावित्री बिहार से एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये में खरीद कर लाए थे। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।