{"_id":"8e6f969bfc513a1fcf6c46eacba49f64","slug":"drown-youth-s-body-recovered-from-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे युवक का शव सिरसी पुल से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे युवक का शव सिरसी पुल से मिला
करनाल
Updated Sat, 25 Jan 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
करीब 12 दिन पहले आवर्धन नहर में डूबे युवक का शव मधुबन थाना पुलिस ने आवर्धन नहर के सिरसी पुल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
मधुबन के अशोक विहार कॉलोनी का सतीश (32) तेरह जनवरी को अपने जीजा सतीश और भाई सुनील के साथ शौच के लिए आवर्धन नहर के किनारे गया था।
शौच के बाद हाथ धोने के लिए सतीश जैसे ही नहर की ओर झुकने लगा, उसका पांव फिसल गया। सतीश को नहर में डूबता देख उसके भाई व जीजा ने अपनी शाल नहर में गिरकर सतीश को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहर में डूब गया। परिजनों ने सतीश के डूबने की सूचना तुरंत मधुबन थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सतीश की नहर से तलाश की।
इस दौरान कई दिनों के बाद वीरवार रात को सतीश का शव आवर्धन नहर से बरामद कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजन महावीर ने बताया कि हादसे के दौरान सतीश के जीजा व भाई सुनील ने सतीश को बचाने का काफी प्रयास भी किए, लेकिन विफल रहे।