फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Driver dies after coming under truck

ट्रक के नीचे आने से चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after coming under truck
घरौंडा। गांव बरसत के बस स्टैंड पर ट्रक में हुई खराबी ठीक करने के लिए ट्रक चालक ट्रक के नीचे लेटकर जांच कर रहा था। ट्रक थोड़ा ऊंचाई पर खड़ा था तभी अचानक ट्रक चल पड़ा। जिससे ट्रक के नीचे आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग आठ बजे पानीपत के गांव नारा निवासी 35 वर्षीय चैन सिंह गुजरात से गांव बरसत पहुंचा। ट्रक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। चैन सिंह ने ट्रक रोका और ट्रक से नीचे उतरकर ट्रक के नीचे देखने लगा। पुलिस के मुताबिक ट्रक ढलान पर खड़ा था। जो अचानक आगे की तरफ चल दिया और ट्रक का पिछला टायर ड्राइवर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed