फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drinking water system will be fixed, greenery will increase in the city

पेयजल व्यवस्था होगी दुरुस्त, शहर में बढ़ेगी हरियाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Drinking water system will be fixed, greenery will increase in the city
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के सभी 20 वार्डों में 160 नलकूपों की मरम्मत होगी। इसके लिए दो एजेंसियों को कार्य दिया गया है। वहीं, 193 पार्कों और 12 किलोमीटर की सेंट्रल वर्ज पर पौधे लगाए जाएंगे, ताकि सड़कों और पार्कों में पूरी तरह से हरियाली रहे।
नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने पार्षदों द्वारा बताए गए कार्यों के संदर्भ में बुधवार को अधिकारियों और इंजीनियरिंग विंग के साथ बैठक की। उन्होंने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को समय से पैसा न मिलने के कारण भी विकास कार्यों के पूरा होने में देरी होती है। मानसून दस्तक दे, इससे पहले शहर के सभी गड्ढे भरे जाएं। बड़े पार्कों व ग्रीन बेल्ट के किसी कॉर्नर में शेड बनाकर कंपोस्ट पिट बनाई जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा पार्कों में व्यायाम उपकरणों की मरम्मत और गली और नालियों की सफाई करवाने के आयुक्त ने निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार रोशन लाल ने बताया कि कस्बा हद करनाल को छोड़कर बाकि एरिया के नजरिए नक्शों का काम हो चुका है। अतिरिक्त आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि सीटी/पीटी के रखरखाव की जांच की गई थी, काम संतोषजनक नहीं पाया गया, अब संबंधित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस देकर अनुबंध को रद करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त शंभू राठी, डीएमसी अरुण कुमार और ईओ देवेंद्र नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की जमीन की होगी निशानदेही, रास्ते पक्के करेंगे
कम्यूनिटी और पब्लिक टॉयलेट का रख-रखाव और साफ-सफाई ठीक से नहीं हो रही हो तो मौजूदा एजेंसी के कार्य को टर्मिनेट करके देने के लिए टेंडर लगाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम की जितनी भी जमीन है उनकी उपयुक्त निशानदेही व रिवेन्यू रास्ते पक्के करवाने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व स्लम बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं, जिनमें पानी व गलियां शामिल हैं, के सभी काम करवाए जाएं, इसके लिए बजट की उपलब्धता है।

सामग्री जांच के लिए आएंगी आधुनिक मशीनें
कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा ने बताया कि निगम की लैब में निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की जांच के लिए आधुनिक मशीनें जल्द आएंगी। एक्सईएन अक्षय भारद्वाज ने बताया कि मेन होल के क्षतिग्रस्त कवर बदले जाएंगे, इसके लिए पांच हजार कवर का टेंडर जल्द लगाने जा रहे हैं। एक्सइएन सतीश शर्मा ने बताया कि सड़कों पर मार्किंग के लिए लगा टेंडर खुल गया है काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed