फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drinking water supply restored in Janakpuri, people get relief

Karnal News: जनकपुरी में पेयजलापूर्ति बहाल, लोगों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply restored in Janakpuri, people get relief
- नई पाइपलाइन बिछाने के बाद रोजाना समय पर पूरे दबाव से आ रहा साफ पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर की जनकपुरी कॉलोनी की जलापूर्ति करीब एक माह के बाद बहाल हो गई है। अब लोगों को स्वच्छ पेयजल तीनों टाइम मिलने लगा है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बिछाई गई नई पाइपलाइन से पानी पूरे दबाव से आने लगा है। जिससे यहां के बाशिंदों को बढ़ी राहत मिली है।

शहर के वार्ड नंबर 14 अंतर्गत आने वाली जनकपुरी कॉलोनी में पेयजल जलापूर्ति की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस समस्या से संबंधित खबर 13 से 15 जून तक प्रकाशित की गई थी। कुछ दिन बाद यहां की जलापूर्ति तो बहाल हो गई थी लेकिन पेयजल में गंदगी आने से लोगों को दोबारा परेशानी हुई। अब इस समस्या समाधान हो गया है।
विज्ञापन







बूंद-बूंद के लिए तरस गए थे

कॉलोनी में देरी से ही सही पर साफ व पूरे दबाव से पानी आ रहा है। कई दिनों तक यहां के बाशिंदों ने परेशानी झेली। नहाना व कपड़े धोना तो छोड़िये पीने के पानी के लिए भी तरस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मोनिका





अब तीन टाइम आने लगा पानी

कॉलोनी में अब तीनों टाइम पूरे दबाव से पानी आने लगा है। इससे पहले दे रात तक जागकर पानी आने का इंतजार करना पड़ता था। इस दौरान कॉलोनी में पानी का टैंकर मंगवाकर भी काम चलाना पड़ा। अब हालात सुधरे हैं, पानी समय पर आ रहा है।

- सुभाष





लगातार दी शिकायत

कॉलोनी में पानी की समस्या विकराल हो गई थी। हर रोज सुबह उठते ही पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा था। तब पास में लगती गोशाला से ठंडा पेयजल तो मिला लेकिन बाद में मना कर दिया था। कॉलोनीवासियों ने लगातार शिकायत देकर समस्या का समाधान कराया।

- रामप्रसाद





समस्या का हुआ समाधान

करीब 15 दिनों से यहां पेजयल संकट बना हुआ था। टैंकरों से पानी मंगवाकर काम चलाया। जब पाइपलाइन बदली गई तो गंदा पानी आने लगा था और समस्या का समाधान नहीं हो पाया था लेकिन अब यह समस्या खत्म हो गई है।


- ललित गौतम





जनकपुरी में जलापूर्ति की समस्या गंभीर थी। यहां के जलघर नंबर 46 की मोटर की क्षमता कम होने के कारण जलापूर्ति बाधित हुई। अब नई पाइपलाइन के माध्यम से सप्लाई सुचारू कर दी गई है। गंदा पानी आने की समस्या को भी खत्म कर दिया गया है। अब कॉलोनीवासियों को समस्या नहीं होगी।

- सतीश कटारिया, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed