{"_id":"68dae35145a91be28208c1d8","slug":"drinking-water-solar-energy-works-worth-over-rs-9-crore-inaugurated-in-assandh-karnal-news-c-18-knl1008-748791-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: असंध में 9 करोड़ रुपये से अधिक के पेयजल, सौर ऊर्जा कार्य का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: असंध में 9 करोड़ रुपये से अधिक के पेयजल, सौर ऊर्जा कार्य का उद्घाटन
Tue, 30 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। असंध विधायक योगेंद्र राणा ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में 9.42 करोड़ रुपये से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें नौ कॉलोनियों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के कार्य शामिल हैं।
48 लाख रुपये की लागत से निर्मित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी उप-मंडल नंबर 1 असंध कार्यालय का नया भवन, 2.17 करोड़ से निर्मित 312 किलोवाट क्षमता का ग्रिड सोलर सिस्टम और 1.84 करोड़ से निर्मित 150 किलोवाट क्षमता का ग्रिड सोलर सिस्टम के कार्य का शुभारंभ किया गया। 4.93 करोड़ रुपये से 10 कॉलोनियों शांति नगर, दशमेश कॉलोनी, दशरथ कॉलोनी, दरबारा काॅलोनी एक्सटेंशन-2, छाबड़ा कॉलोनी एक्सटेंशन, डेरा गामा रोड पर कबीर बस्ती, खालसा काॅलोनी, सियाराम काॅलोनी, गणेश कॉलोनी और हर्ष कॉलोनी में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। विधायक योगेन्द्र राणा का पार्षद रजनी गर्ग ने स्वागत किया।
विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि असंध क्षेत्र के समग्र विकास को निरंतर गति देना उनकी प्राथमिकता रही है। नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास सिंगरोहा, एक्सईएन अभिषेक शेर, एसडीओ राकेश कुमार, जेई रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।