{"_id":"68effecbf57cdcd2030f4dc8","slug":"dr-kalam-is-an-inspiration-for-teachers-and-youth-karnal-news-c-18-knl1008-760071-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डाॅ. कलाम शिक्षक व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डाॅ. कलाम शिक्षक व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
Thu, 16 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को भारत रत्न डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिसाइल मैन ऑफ इंडिया विषय पर भाषण, कविता पाठ और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि डाॅ. कलाम केवल वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि सच्चे राष्ट्र निर्माता, शिक्षक और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने हमेशा युवाओं से बड़ा सोचने, सपनों को साकार करने और राष्ट्र हित में कार्य करने का संदेश दिया। इस मौके पर डाॅ. आरती, डाॅ. संजय और डाॅ. राजेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन