{"_id":"5df7f48b8ebc3e87cb39bf78","slug":"doctor-sk-pandey-precident-in-sugar-cernter-karnal-news-knl15396553","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना प्रजनन केंद्र के अध्यक्ष बने डॉ. एसके पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना प्रजनन केंद्र के अध्यक्ष बने डॉ. एसके पांडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना प्रजनन संस्थान क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र करनाल के कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा प्रधान वैज्ञानिक डा. एसके पांडे को सौंपा गया है। इससे पहले भी वह 14 अक्तूबर 2013 से दो नवंबर 2014 तक इस पद पर सेवाएं दे चुके हैं। प्रधान वैज्ञानिक कीट विज्ञान डा. पांडे वर्ष 2005 से इसी केंद्र में तैनात हैं। उनके पुन: अध्यक्ष बनने पर अनुसंधान वैज्ञानिकों व किसानों ने खुशी जाहिर की। इससे पहले डा. नीरज कुलश्रेष्ठ केंद्र के अध्यक्ष थे। उन्होंने पांच साल तक इस पद पर काम किया है। सोमवार को कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर डा. पांडे ने कहा कि उनकी प्राथमिकता इस केंद्र के अनुसंधान कार्यों को आगे बढ़ाना रहेगी। गन्ने की नई-नई उपयुक्त एवं कीट रोधी, रोग रोधी, उच्च गुणवत्ता वाली व अधिक चीनी देने वाली किस्मों को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संस्थान के निदेशक डॉ. बक्शी राम के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से केंद्र के कार्यों को शिखर पर ले जाया जाएगा। यह केंद्र देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के हरियाणा, पंजाब, पश्चिम उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व एनसीआर आदि क्षेत्र के किसानों के लिए काम कर रहा है। किसानों को गन्ने की उन्नत खेती की जानकारी देने के साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस केंद्र से विकसित गन्ने की सीओ-0238 किस्म ने किसानों व चीनी मिलों की आर्थिक दशा सुधारी है। इस प्रजाति के जनक डा. बक्शी राम हैं जिन्होंने यहां पर लंबे समय तक सेवाएं दी और अब संस्थान के डायरेक्टर हैं। डा. बक्शी राम के निर्देशन में केंद्र के कार्यक्रमों में और इजाफा किया जाएगा।