फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Do not hide unknowingly mistake, tell parents: Renu Bhatia

अन्जाने में हुई गलती छिपाएं नहीं, माता-पिता को बताएं : रेनू भाटिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Do not hide unknowingly mistake, tell parents: Renu Bhatia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा/करनाल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपराध से दूर रखने के लिए (विशेषकर लड़कियों व महिलाओं) आयोग द्वारा एक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और अब तक 20 जिले कवर हो चुके हैं, शेष दो जिलों में भी जल्द कार्यक्रम आयोजित करके स्कूल व कॉलेज के युवाओं को कानूनी अधिकारों तथा उनकी सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि अगर उनसे जाने-अन्जाने में एक बार गलती हो जाए तो उसे न दोहराएं, बल्कि पहली बार में ही उस गलती की जानकारी अपने माता-पिता, शिक्षक व मित्रों को जरूर दें, ताकि युवा पीढ़ी अपराध के दलदल में न फंसें। चेयरपर्सन रेनू भाटिया शनिवार को घरौंडा स्थित पार्थ पब्लिक स्कूल में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में बोल रही थीं।

बच्चों पर रखें नजर
इस कार्यक्रम को आईपीएस अफसर एवं पांडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी ने वर्चुअल तौर पर उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकार को लेकर जागरूक किया और कहा कि अपनी आत्मरक्षा के लिए स्वयं को इतना मजबूत बनाएं कि उन्हें किसी के सहारे की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी साइबर क्राइम के कारण ऐसी गलती कर बैठते हैंं। जिससे वे अपराधों में फंसते चले जाते हैं, इससे दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें, उनसे मित्रता का व्यवहार बनाएं ताकि वे हर बात अपने माता-पिता के साथ साझा कर सकें। अगर इस प्रकार का वातावरण बच्चों को मिलेगा तो वे दूसरे लोगों पर विश्वास कम करेंगे और अपराध से दूर रहेंगे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की एडवोकेट दीपा ने भी कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं व छात्राओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है, यदि कहीं उनके साथ उत्पीड़न होता है तो उसकी सूचना तुरंत महिला थाने में दें ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed